29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana Board Exam 2021: हरियाणा के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी

Haryana Board Exam 2021: शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 10 Apr 2021, 1:06 AM IST

Haryana Board Exam 2021

Haryana Board Exam 2021

Haryana Board Exam 2021: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली है। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया गया है। गौरतलब है कि 20 अप्रैल से 2544 केंद्रों पर होने वाली इन परीक्षाओं में 667234 परीक्षार्थी ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

Read More: Sarkari Naukri 2021: ISRO ने 24 पदों पर रिक्तियां निकालीं, ऑनलाइन आवेदन करें

कितने छात्र देंगे परीक्षा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ.जगबीर सिंह के अनुसासर प्रदेश भर में 2544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छह 67 हजार 234 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से दो बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।

Read More: Sarkari Naukri 2021: महिला नर्सों के 390 पदों पर मांगे गए आवेदन, जल्द करें अप्लाई

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर उठाया कदम

शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के अनुसार इस बार 334424 परीक्षार्थी 10 वीं रेगुलर परीक्षा तथा 237037 परीक्षार्थी 12वीं की रेगुलर परीक्षा में शामिल होंगे। इसके साथ 55749 परीक्षार्थी 10वीं की ओपन परीक्षा तथा 40024 परीक्षार्थी 12वीं की ऑपन परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के अनुसार नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए और कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पूरी सावधानी बरतने की कोशिश की जा रही है।

Read More: Sarkari Naukri 2021: ISRO ने 24 पदों पर रिक्तियां निकालीं, ऑनलाइन आवेदन करें

शिक्षा बोर्ड के सामने बड़ी चुनौती

हरियाणा में 10वीं-12वीं की परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए तैयारी कर रहा है। बिना किसी विवाद के इस परीक्षा को संपन्न कराना बोर्ड के लिए बड़ी चुनौती होगी। पिछली बार ये परीक्षाएं कोरोना काल में शुरू होते ही बीच में ही खत्म हो गई थी। अब एक बार फिर कोरोना वायरस के आंकड़े डराने वाले हैं। ऐसे में शिक्षा बोर्ड के सामने एक बार फिर से बड़ी चुनौती सामने आने वाली है।

Web Title: Haryana Board Exam 2021: 10th-12th examinations admit card

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग