30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSEB Bihar Board 10th Result 2021: अपने मोबाइल पर सबसे पहले पाएं बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, अभी करें अप्लाई

BSEB Bihar Board 10th Result 2021 : बीएसईबी दसवीं परीक्षा 2021 का परिणाम और तीन बजकर 30 मिनट पर घोषित होगा। छात्र तकनीक के दौर में मोबाइल एसएमएस के जरिए भी परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 5 Apr 2021, 1:48 PM IST

mobile sms bseb result

मोबाइल एसएमएस के जरिए सबसे पहले पाएं दसवीं का रिजल्ट।

Bihar Board 10th Result 2021 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ( Bihar School Examination Board) आज 10वीं परीक्षा 2021 ( Bihar Board 10th Results 2021 ) का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर के मुताबिक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2021 के परीक्षाफल की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी अपराह्न तीन बजकर 30 मिनट पर करेंगे।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होगा। छात्र इस साइट पर जाकर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Compartmental Exam 2021: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

SMS के जरिए ऐसे जानें रिजल्ट

मैट्रिक की परीक्षा में शामिल छात्र अपने मोबाइल से एसएमएस ( SMS) के जरिए भी सबसे पहले परीक्षा परिणाम जान सकते हैं। छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर एसएमएस के जरिए सबसे पहले जानें आपना रिजल्ट।

सबसे पहले आप अपने मोबाइल के मैसेज सेक्शन में जाएं। यहां BSEBरोलनंबर टाइप करें। BSEB और रोलनंबर के बीच स्पेस न रखें। उदहारण के लिए ऐसे रोल नंबर लिखें। लिखने के बाद इस मेसैज को 56263 पर भेज दें। मोबाइल से मैसेज भेजते ही आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

यह भी पढ़ें:BSEB Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज होंगे जारी, ऐसे करें चेक

16.84 लाख छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार

बिहार बोर्ड ( Bihar Board ) के 16.84 लाख छात्रों ने इस बार 10वीं का परीक्षा दिया है। आज इनका परिणाम आने वाला है। तय है कि सभी छात्र बेहतर परिणाम के इंतजार में होंगे। 16.84 लाख छात्रों में से 8,37,803 छात्राएं और 8,46,663 छात्र शामिल हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पिछली बार मैट्रिक की परीक्षा में कुल 14,94,071 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें:बिहार में सभी स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग क्लासेज अब 11 अप्रैल तक रहेंगे बंद

ग्रेस मार्क्स से भी हो सकते हैं पास

बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई छात्र एक या दो सब्जेक्ट में कुछ नंबरों से फेल हो जाता है, तो ग्रेस मार्क्स से पास कराया जा सकता है। पिछले साल मैट्रिक परीक्षा में 2,08,147 छात्र परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल रहे थे, जिनमें 1,41,677 छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर पास किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा