28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IGNOU June TEE 2021: इग्नू ने परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए एक्टिव किया लिंक, 15 जून से पहले करें अप्लाई

IGNOU June TEE 2021: इंदिरा गांधी राष्र्टीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जून टर्म-एंड परीक्षा के लिए जरूरी ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून 2021 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 18 May 2021, 4:46 PM IST

IGNOU June TEE 2021

IGNOU June TEE 2021: कोविड-19 महामारी के बीच इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( IGNOU ) ने जून टीईई 2021 परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए जरूरी ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा फॉर्म इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर उपलब्ध है। जून टर्म एंड एग्जाम के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून 2021 है। बता दें कि इग्नू द्वारा जून 2021 टीईई ( June TEE 2021 ) का आयोजन 15 जून से होना था, लेकिन देशभर में कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब इस परीक्षा की नई तारीख आने वाले दिनों में जारी की जाएगी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( Indira Gandhi National Open University ) प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जून 2021 टर्म-एंड परीक्षा के लिए जरूरी ऑनलाइन लिंक अब आवश्यक दिशानिर्देशों के साथ एक्टिव कर दिया गया है। छात्र ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार बिना किसी विलंब शुल्क के इग्नू जून टीईई 2021 परीक्षा फॉर्म 15 जून तक भर सकते हैं। इग्नू जून टीईई 2021 के लिए निर्धारित शुल्क 200 प्रति कोर्स हैं, जिसमें थ्योरी कोर्स और प्रैक्टिकल/लैब कोर्स शामिल हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल की वजह से छात्र पहले से तय परीक्षा केंद्र को किसी और केंद्र पर स्थानांतरित करा सकते हैं। इग्नू जून टीईई 2021 को लेकर जारी नोटिस में इस बात का भी जिक्र है कि जून-2021 टर्म-एंड परीक्षा 15 जून से अस्थायी रूप से निर्धारित की गई थी, जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया है। जून टर्म-एंड परीक्षा की अगली अनुसूची की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

Read More : IGNOU TEE Result 2021: रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई

IGNOU जून TEE 2021: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले छात्र इग्नू ( IGNOU ) की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं। वेबसाइट की होम पेज पर दिए गए Register Online के लिंक पर क्लिक करें। Term End Exam के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद Proceed to the fill application form के लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी फॉर्म में भरें और सतर्कता के साथ सभी प्रक्रिया पूरी कर सबमिट कर दें।

Read More: IGNOU June TEE 2021 Postponed: इग्नू जून टर्म एंड एग्जाम स्थगित, नया शेड्यूल जल्द होगा जारी

Web Title: IGNOU June TEE 2021 - Link Activated To Submit Exam Form

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग