29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona effect: आईआईटी मद्रास और अन्ना यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं स्थगित कीं

Corona effect: कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए आईआईटी मद्रास और अन्ना विश्वविद्यालय ने अपनी-अपनी आगामी परीक्षांए स्थगित कर दी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 28 Apr 2021, 4:29 PM IST

iit madras

Corona effect: देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना का कहर पूरी तरह से बेकाबू है। कोरोना महामारी के चलते आईआईटी मद्रास और अन्ना यूनिवर्सिटी ने अपनी-अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए अधिकतर शैक्षणिक संस्थानों ने भी सेमेस्टर परीक्षा और मई में होने वाले ऑनलाइन टेस्ट को स्थगित कर दिया है। इससे पहले सीबीएसई ने दसवीं की परीक्षाओं को रद्द और 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित कर दिया था।

Read More: MP Schools Online Classes suspends :10वीं और 12वीं को छोड़ सभी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लास पर रोक

कोरोना से परीक्षा की तैयारियां प्रभावित

आईआईटी मद्रास ने 10 मई से शुरू होने वाले सेमेस्टर एग्जाम को आगे के लिए टाल दिया है। मद्रास यूनिवर्सिटी की तो परीक्षाओं की तैयारियां भी कोरोना महामारी की वजह से प्रभावित हुई हैं। आईआईटी मद्रास ने कहा है कि परीक्षा का मोड और परीक्षा की तारीख के बारे में छात्रों को तारीख और समय तय होने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी। मद्रास विश्वविद्यालय ने कोविड मामलों में वृद्धि और महामारी की दूसरी लहर के बाद अपनी परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। इससे पहले आईआईटी मद्रास ने जनवरी-मई की अवधि में होने वाली लिखित परीक्षाओं को केंद्रीय विद्यालयों में 10 मई से आयोजित करने की योजना बनाई थी। इनमें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी शामिल थीं।

Read More: Delhi Nursery Admission 2021: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने ईडब्लूएस कोटे के तहत नर्सरी में एडमिशन की तारीख बढ़ाकर 15 मई कर दी है

अन्ना यूनिवर्सिटी कर रि-टेस्ट प्लान स्थगित

वहीं अन्ना यूनिवर्सिटी ने 3 मई से होने वाली परीक्षाओं को आगे के लिए टाल दिया है। अन्ना विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि 3 मई से कराए जाने वाले री-टेस्ट को महामारी के चलते रद्द किया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने अपने चार परिसरों के उन विद्यार्थियों के लिए री-टेस्ट कराए जाने का प्लान बनाया था जिन्होंने फरवरी और मार्च में आयोजित हुईं परीक्षाओं में कुछ न कुछ परेशानियों का सामना किया था।

Read More: VTU exams 2021 postponed: कोरोना के चलते वीटीयू की परीक्षाएं स्थगित, अब थ्योरी एग्जाम के बाद होगा प्रैक्टिकल

Web title: IIT Madras And Anna University Postponed Examinations

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग