
JAM 2025 AIR List: आईआईटी दिल्ली की ओर से ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2025 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अब जैम में टॉप 10 हासिल करने वाले कैंडिडेट्स का रैंक दर्शाने वाली AIR सूची भी जारी कर दी गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट Jam2025.iitd.ac.in की मदद से रैंक देख सकते है।
जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूविज्ञान, गणित, गणितीय सांख्यिकी और भौतिकी के लिए JAM AIR शीर्ष 10 मेरिट सूची जारी की गई है। परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया गया था। वहीं परिणाम की घोषणा 19 मार्च को हुई। वहीं JAM 2025 स्कोरकार्ड 24 मार्च से 31 जुलाई के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त AIR रैंक भी शामिल होंगे।
JAM 2025 स्कोर के आधार पर कई विषयों जैसे कि एमएससी, एमएससी (प्रौद्योगिकी), एमएससी (शोध), एमएससी-एमटेक ड्यूल डिग्री, संयुक्त एमएससी-पीएचडी और एमएससी पीएचडी ड्यूल डिग्री सहित कई स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को प्रवेश के लिए सीधे संबंधित संस्थान या प्रवेश निकाय से संपर्क करना होगा।
यह भी पढ़ें- ये है यूपी का बेस्ट IIT कॉलेज, देखें NIRF रैंकिंग
JAM 2025 में मेरिट लिस्ट में शामिल योग्य उम्मीदवार jam2025.iitd.ac.in के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आईआईटी जैम 2025 के लिए पहली प्रवेश सूची 26 मई को जारी की जाएगी। इस सूची में चुने गए कैंडिडेट्स को 30 मई तक सीट बुकिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। वहीं सीट वापस करने का विकल्प 7 जून से 7 जुलाई, 2025 तक उपलब्ध रहेगा।
| AIR | रजिस्ट्रेशन आईडी | छात्र का नाम |
| 1 | BT218A098 | तनिश गुप्ता |
| 2 | BT212A445 | अनिकेत गौतम |
| 3 | BT310A210 | योगेश तिगला |
| 4 | BT606A337 | सोहम राज मैतई |
| 5 | BT324A094 | शालीन चोपड़ा |
| 6 | BT602A287 | श्रुति कनु |
| 7 | BT327A121 | शबरीना |
| 8 | BT615A059 | जंयग्यसेनी मोहपात्रा |
| 9 | BT720A054 | हर्ष कुमार |
| 10 | BT709A124 | अबिन बिजुमोन |
| AIR | रजिस्ट्रेशन आईडी | छात्र का नाम |
| 1 | CY604F093 | सुवन घोष |
| 2 | CY714F099 | नवीन एस |
| 3 | CY402F082 | सत्यायान नाथ |
| 4 | CY604F373 | रितिक देव |
| 5 | CY802F268 | रक्षित गिलिदयाल |
| 6 | CY406F347 | सुमन पाल |
| 7 | CY602F343 | श्रेया सेन |
| 8 | CY406F287 | दीपू बेज |
| 9 | CY604F339 | पल्लब पाल |
| 10 | CY601F124 | रामकृष्णा सस्माल |
Updated on:
22 Mar 2025, 12:36 PM IST
Published on:
22 Mar 2025, 12:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.