30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Advanced 2022: आईआईटी जेईई रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

JEE Advanced 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने जेईई एडवांस 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईआईटी जेईई रजिस्ट्रेशन लिंक जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है। परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 11 अगस्त 2022 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 9 Aug 2022, 10:59 AM IST

JEE Advanced 2022

JEE Advanced 2022

JEE Advanced 2022: जेईई मेन्स रिजल्ट 2022 का ऐलान होने के बाद अब जेईई एडवांस्ड 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने जेईई एडवांस 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईआईटी जेईई रजिस्ट्रेशन लिंक जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है। आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त है। जेईई एडवांस्ड 2022 की परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित होने वाली है। इसका परिणाम 11 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा।

11 अगस्त तक कर सकते है आवेदन
आईआईटी में दाखिला के लिए यह परीक्षा बहुत जरूरी होती है। जो स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड 2022 में हिस्सा लेना चाहते है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2022 है।

यह भी पढ़ें- जेईई मेन रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

23 अगस्त को परीक्षा, 11 सितंबर को परिणाम
आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2022 की परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित होने वाली है। एग्जाम के लिए पांच दिन पहले यानी 23 अगस्ता को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके बाद एक सितंबर को वेबसाइट पर उम्मीदवारों की रिस्पॉस की कॉपी उपलब्ध होगी। प्रोविजनल आंसर की 3 सितंबर को उपलब्ध होगी। इसका परिणाम 11 सितंबर 2022 को घोषित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ICSE ने जारी किया 12वीं का परिणाम, cisce.org पर देखें रिजल्ट



जेईई एडवांस्ड के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन का लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी मोबाइल नंबर सहित मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जेनरेट होगा।
- इसकी मदद से लॉग इन करके आपको फॉर्म भरना होगा।
- जेनरेट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करिए और अप्लाई लिंक पर क्लिक करिए और फॉर्म भरें।
- इसके बाद ऑनलाइन फीस पेमेंट करिए।
-आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका एक प्रिंट निकालकर रख लीजिए।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग