आईसीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम 99.97 फीसदी रहा
आईसीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे बीते दिनों जारी कर दिए गए थे। इस वर्ष 99.97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट 99.98 फीसदी और लड़कों का रिजल्ट 99.97 फीसदी रहा। इस वर्ष चार छात्रों ने टॉप किया है। पुणे की हरगुन कौर मथारू, कानपुर की अनिका गुप्ता, बलरामपुर के पुष्कर त्रिपाठी और लखनऊ की कनिष्का मित्तल चारों स्टूडेंट्स ने 499 अंक हासिल है।