5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए बड़ी खबर. जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस परीक्षा के जरिये देश की 23 आईआईटी की लगभग 16 हजार 538 सीटों पर प्रवेश मिलता है  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 26 Apr 2023, 11:10 AM IST

jee_advanced__a.jpg

JEE Advanced 2023 Registration start

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए बड़ी खबर. जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस परीक्षा के जरिये देश की 23 आईआईटी की लगभग 16 हजार 538 सीटों पर प्रवेश मिलता है। देश की 23 आईआईटी की लगभग 16 हजार 538 सीटों पर प्रवेश मिलता है। रजिस्ट्रेशन विदेशी छात्रों सहित भारत के विदेशी नागरिकों (OCI) और भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) के लिए शुरू किए गए हैं। जो भी स्टूडेंट्स जेईई एडवांस के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल साइट jeeadv.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2023 एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड 4 जून को सुबह 9 से 12 एवं दोपहर 2:30 से 5:30 के बीच होगा। जनरल कैटेगरी के भारतीय स्टूडेंट के लिए 2,900 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी।

कब होगी जेईई एडवांस 2023 एग्जाम


जेईई एडवांस परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे - पेपर 1 और पेपर 2 ये दोनों पेपर तीन घंटे के होंगे। उम्मीदवारों को दोनों पेपर में उपस्थित होना होगा। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच होगा। जेईई एडवांस्ड 2023 एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड 4 जून को आयोजित होगा।

जेईई एडवांस 2023 अप्प्लिकतिओन लास्ट डेट

जेईई एडवांस 2023 के लिए विदेशी नागरिकता व प्रवासी भारतीय वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई, 2023 तक है।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 12वीं में महोबा के शुभ छाबड़ा और 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने किया टॉप


जेईई एडवांस 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

1.सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
2.होमपेज पर 'जेईई एडवांस्ड 2023 ओसीआई/पीआईओ और फॉरेन नेशनल' रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3.अब पूछे गए क्रेडेंशियल्स को यूज करके साइन इन करें.
4. इसके बाद फॉर्म भरें मांगे गए संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सबमिट करें।
6. अपनी निर्धारित आवेदन फीस भरें और अपने आवेदन को सबमिट करें।
7. आगे भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।