KVS Admission 2023-24: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने सत्र 2023-24 के लिए दाखिले का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। सत्र 2023-24 के लिए केवीएस कक्षा 1 के एडमिशन के लिए से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से शुरू हो गए है। जो पेरेंट्स अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन 3 से 12 अप्रैल, 2023 तक किए जा सकेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 1 के लिए पंजीकरण आज से से शुरू होगा और 17 अप्रैल, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स की अंतिम चयन और प्रतीक्षा सूची 20 अप्रैल, 2023 को जारी होगी और दूसरी सूची 28 अप्रैल, 2023 को जारी होगी। आप को बता दे की कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष होगी। अगर बात करें कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होगी और 12 अप्रैल, 2023 जारी रहेगी।