
Manipur Board Exam 2021 Postpond: भारत में बेकाबू कोरोना संक्रमण को देखते हुए मणिपुर सरकार ने 10वी और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। मणिपुर में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मई 2021 से और 10वीं की 6 मई 2021 से होनी थी जिसे स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में शिक्षा आयुक्त टी रंजीत सिंह की ओर से जरूरी आदेश जारी किया गया है। शिक्षा आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के चलते मौजूदा हालात को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।
शिक्षा आयुक्त के आदेश में इस बात का भी जिक्र है कि 11वीं व 12वीं की 27 जनवरी से स्कूल परिसरों में शुरू की गई कक्षाओं को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं। जबकि ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने के लिए कहा गया है। सभी शिक्षण संस्थाओं के अलावा हॉस्टलों को भी बंद कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए 27 जनवरी से जारी कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्कूलों में जल्द से जल्द ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। आपको बता दें कि कक्षा 10 और 12 के लिए मणिपुर बोर्ड परीक्षा 2021 5 मई, 2021 से शुरू होने वाली थी। अब मणिपुर बोर्ड परीक्षा 2021 की तिथि नए सिरे से तय की जाएगी और समय से पहले बोर्ड छात्रों को इस बात की जानकारी भी देगा।
Web Title: Manipur Board Exam 2021 Postpond for 10th And 12th Class
Updated on:
21 Apr 2021, 11:31 AM IST
Published on:
21 Apr 2021, 11:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.