30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET MDS Counselling 2021: सुप्रीम कोर्ट ने एमसीसी को जारी किया नोटिस, 21 दिनों में  काउंसलिंग की मांगी तारीख

  NEET MDS Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एमडीएस काउंसलिंग 2021 की तारीख जारी नहीं की है। इसको लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एमसीसी को नोटिस जारी कर 3 सप्ताह में काउंसलिंग की तारीख मांगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 2 Jul 2021, 7:53 PM IST

supreme court

NEET MDS Counselling 2021: सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार केा एमडीएस यानी मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए काउंसलिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ( एनबीई ) को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन सप्ताह के अंदर डेट जारी करने को कहा है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी ( MDS ) के पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए 16 दिसंबर, 2020 को राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा ( नीट ) एमडीएस परीक्षा आयोजित की गई थी। उसके बाद से काउंसलिंग प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है।

Read More: RBSE Results 2021: आरबीएसई 12वीं के प्रैक्टिकल 8 जुलाई से, हर बैच में होंगे सिर्फ 10 छात्र

अगली सुनवाई 12 जुलाई को

छह महीने के बाद भी काउंसलिंग की डेट जारी न होने के बाद बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी ( BDS ) के 9 चिकित्सकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने केंद्र, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत इस याचिका पर अब 12 जुलाई, 2021 को सुनवाई करेगी। इस याचिका में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ( MCC ) को पिछले साल 16 दिसंबर को नीट-एमडीएस में दाखिले के लिए आयोजित परीक्षा के संबंध में जल्द काउंसलिंग तारीखें जारी करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

एमसीसी के खिलाफ याची ने सुप्रीम कोर्ट में की थी अपील

वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बीडीएस काउंसलिंग पर एमसीसी और एनबीई ने अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं की है। याचिका में कहा गया है कि ये डॉक्टर नीट-एमडीएस 2021 ( MDS 2021 ) काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा की जा रही देरी को चुनौती दे रहे हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को जल्द से जल्द काउंसलिंग की तारीख जारी करने का निर्देश जारी करें। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने बीडीएस उम्मीदवारों के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के परिणाम भी तय समयानुसार 31 दिसंबर, 2020 को घोषित कर दिए थे, लेकिन काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी की जा रही है।

Read More: भारतीय इतिहास को सुधारने का काम जारी, अब पैनल ने हितधारकों से मांगे सुझाव

Web Title: MDS Counselling 2021 Supreme Court Issued Notice To MCC Sought Date In 21 Days

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग