30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE Results 2021: आरबीएसई 12वीं के प्रैक्टिकल 8 जुलाई से, हर बैच में होंगे सिर्फ 10 छात्र

  RBSE Results 2021: आरबीएसई 8 जुलाई कक्षा 12 के प्रैक्टिकल शुरू करेगा। जिन स्कूलों में अब तक प्रैक्टिकल नहीं हुए हैं, वहां परीक्षा कराने के बाद 24 घंटे में बोर्ड के पोर्टल पर अंक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 1 Jul 2021, 11:25 PM IST

rbse practical

siikar

RBSE Results 2021: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को घोषणा की है कि कक्षा 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम 8 जुलाई, 2021 से शुरू होंगे। आरबीएसई ने सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने की इजाजत दे दी है। प्रैक्टिकल एग्जाम में 10-10 के बैच में छात्र शामिल होंगे। आरबीएसई की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक सभी स्कूलों और छात्रों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

Read More: भारतीय इतिहास को सुधारने का काम जारी, अब पैनल ने हितधारकों से मांगे सुझाव

24 घंटे के अंदर पोर्टल पर अंक ऑनलाइन अपलोड करना जरूरी

RBSEके सचिव अरविंद कुमार सेंगवा ने बताया कि वर्ष 2021 की बची हुई प्रायोगिक परीक्षाएं 8 जुलाई से स्कूलों को करानी होंगी। इस संबंध में बोर्ड ने राज्य के सभी संस्थानों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इन प्रैक्टिकल आयोजित किए जाते हैं। जिन स्कूलों में अब तक प्रैक्टिकल नहीं हुए हैं, वहां परीक्षा कराने के बाद 24 घंटे में बोर्ड के पोर्टल पर अंक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

आरबीएसई ने कोरोना के चलते प्रैक्टिल स्थगित कर दिया था स्थगित

अभी तक 40 फीसदी स्कूलों के अंक अपलोड किए जा चुके हैं। जिन स्कूलों ने प्रैक्टिकल कराया है, लेकिन बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड नहीं कर पाए हैं। ऐसे स्कूल जल्द ही अंक अपलोड करें। जो छात्र पहले किसी कारण से प्रायोगिक परीक्षा में नहीं बैठ सके थे, ऐसे छात्र भी अब उनके लिए उपस्थित हो सकेंगे। इस अवधि के बाद भी यदि कोई छात्र अनुपस्थित रहता है तो उस छात्र का परिणाम अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड ने वर्ष 2021 के 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल 1 अप्रैल से शुरू किए थे। 13 अप्रैल तक प्रदेश के आधे स्कूलों में प्रैक्टिकल हो चुके थे। देश में COVID-19 के प्रकोप के कारण बोर्ड को प्रैक्टिकल को स्थगित करना पड़ा।

Read More: Karnataka SSLC exams 2021: एसएसएलसी का शेड्यूल जारी, 19 से 22 जुलाई तक होगा एग्जाम

Web Title: RBSE Results 2021 Class 12 Practicals Test Held fFrom July 8

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग