30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MHT CET Answer Key 2021: सीईटी परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की आज यानी 11 अक्टूबर, 2021 को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 Oct 2021, 12:25 PM IST

MHT CET Answer Key 2021

MHT CET Answer Key 2021

MHT CET Answer Key 2021: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की आज यानी 11 अक्टूबर, 2021 को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी के साथ, सीईटी सेल प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्र भी जारी किया। उम्मीदवार इन दस्तावेजों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके डाउनलोड कर सकेंगे।

13 अक्टूबर तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति:—
आंसर-की जारी होने के बाद परीक्षार्थी 13 अक्टूबर शाम 5 बजे तक इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आंसर-की को चुनौती देने वाली विंडो 12 अक्टूबर को खुलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2021 तक शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। एमएचटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट 28 अक्टूबर, 2021 को या उससे पहले घोषित किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की:—
— सबसे पहले महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
— होम पेज पर उपलब्ध MHT CET 2021 पर क्लिक करें।
— नई विंडो में उम्मीदवार का लॉगिन करें।
— लॉग इन करने के बाद आंसर-की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।
— आंसर-की डानलोड करने के बाद और इसका एक प्रिंट अपने पास लेकर रख लें।

Read More:— UGC NET 2021 Exam: फिर स्थगित हुई एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा, जानिए कब आएगा नया शेड्यूल


9 और 10 अक्टूबर को फिर हुई परीक्षा:—
राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा 20 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी। अधिकारियों ने 9 और 10 अक्टूबर को उन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की, जो भारी बारिश के कारण पिछली तारीखों में परीक्षा नहीं दे सके। सभी सत्रों की उत्तर कुंजी एक साथ जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:— Aadhaar Card Update : आपका आधार असली है या नकली, घर बैठे ऐसे लगाए पता

जल्द शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया:—
MHT CET राज्य के भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातक इंजीनियरिंग, फार्मेसी कृषि और संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Read More:— Rajasthan VDO Recruitment 2021: ग्राम विकास अधिकारी की आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, जल्दी करें अप्लाई

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा