
NCL Recruitment 2025
NCL Technician Recruitment 2025: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Northern Coalfields Limited - NCL) ने 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए टेक्निकल पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती के माध्यम से कुल 200 पदों को भरा जाना है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 200 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें टेक्नीशियन फिटर (ट्रेनी) के 95 पद, टेक्नीशियन इलेक्ट्रिशियन (ट्रेनी के 95 पद और टेक्नीशियन वेल्डर (ट्रेनी) के 10 पद शामिल है।
आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास की हो।
संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है, साथ ही एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत जारी कम-से-कम 1 वर्ष का अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी आवश्यक है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।
-सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए: ₹1180
-एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और विभागीय अभ्यर्थियों के लिए: कोई शुल्क नहीं
यह खबर भी पढ़ें:-कब जारी होगा UP Board Result, जानें पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
डिटेल्स भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
सबमिट करने से पहले फॉर्म की जांच करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Updated on:
18 Apr 2025, 4:42 PM IST
Published on:
18 Apr 2025, 4:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.