NEET 2023 NTA: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने नीट यूजी 2023 के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार प्रश्न पत्रों में भाषा/निर्देशों के माध्यम के बारे में स्पष्टीकरण जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट 2023 के लिए आवेदन करते समय अंग्रेजी को अपनी पसंदीदा भाषा के रूप में चुना है, उन्हें केवल अंग्रेजी में टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने माध्यम हिंदी को चुना है, उन्हें अंग्रेजी और हिंदी में द्विभाषी टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने प्रश्न पत्रों के माध्यम पर भी स्पष्टीकरण जारी किया है। नीट 2023 बुकलेट जिसमें अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्न पत्र सफेद रंग में होंगे और क्षेत्रीय भाषाएं की बुकलेट पीले रंग में होंगी। जबकि उर्दू की हरे रंग में होगी।