30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET UG Counselling 2022 : राउंड 2 काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्‍ट आज, ऐसे करें चेक

NEET UG Round 2 Counselling Result 2022: आयुष एनईईटी काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोजित बीराष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडरग्रेजुएट (एनईईटी यूजी) काउंसलिंग राउंड दो अनंतिम आवंटन परिणाम आज, 14 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है। राउंड टू काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 14 Nov 2022, 10:56 AM IST

NEET UG Round 2 Counselling Result 2022

NEET UG Round 2 Counselling Result 2022

NEET UG Round 2 Counselling Result 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज यानी 14 नवंबर को नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्‍ट जारी करेगी। जो उम्मीदवार नीट अंडर ग्रेजुएट काउंसलिंग के लिए सेकेंड राउंड के लिए आवेदन किया हो, वे सभी परिणाम जारी होने के बाद सीट अलॉटमेंट के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।


NEET UG काउंसलिंग के दूसरे दौर में सीट पाने वाले लोग उसी दिन प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग शुरू कर सकते हैं, जिस दिन आवंटन परिणाम घोषित किया जाता है। इससे पहले, आवंटन सूची 11 नवंबर को आने की उम्मीद थी, लेकिन अदालत के आदेश के बाद और उम्मीदवारों द्वारा एमसीसी को दिए गए अभ्यावेदन को देखते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया को फिर से निर्धारित किया गया था।

यह भी पढ़ें- Police Recruitment 2022: 689 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन


— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी mcc.nic.in पर जाएं।
— होमपेज पर UG Medical Counselling क्लिक पर करें।
— अब एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें Seat Allotment For Round 2 लिखा दिखेगा।
— यहां से रिजल्ट चेक करें, सेव करें और चाहें तो एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SSC Constable GD Final Result 2021 : SSC कांस्टेबल GD परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक


आपको बता दें कि इस साल MCC ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए ऑनलाइन NEET UG काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों की सीटें शामिल हैं। ये 4 राउंड राउंड 1, राउंड 2, मोप-अप राउंड एड स्ट्रे वेकेंसी राउंड होंगे।


AACCC द्वारा आयोजित आयुष NEET काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 14 नवंबर को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार aacc.gov.in पर पहले दौर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा