Bihar Police Constable Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका आया है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन कांस्टेबल (Prohibition Constable) पदों पर भर्ती निकली है। जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के जरिए 689 प्रोहिबिशन कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए कल यानी 14 नवंबर, 2022 से आवेदन शुरू हो रहे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में महिलाएं भी आवेदन कर सकती है।