NIMCET 2022 Exam: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी), जमशेदपुर ने एनआइएमसीईटी (NIMCET) 2022 परीक्षा तिथि का शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर 20 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम पांच जुलाई को घोषित किया जाएगा। इससे संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर विजिट करे। NIMCET आवेदन पत्र 2022 4 अप्रैल को जारी किया जाएगा। NIMCET 2022 की आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का भुगतान शामिल है। NIMCET 2022 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तरीख 4 मई, 2022 तय की गई है। इसके बाद के आवेदन मान्य नहीं होंगे। ऐसें में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है तक निर्धारित समय से पहले आवेदन करें।