NITI Aayog Govt of India: भारत में सरकारी संस्था नीति आयोग के साथ इंटर्नशिप करने का मौका है। स्नातक, स्नातकोत्तर छात्र या रिसर्च स्कॉलर इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप के दौरान युवा नीति आयोग के वर्टिकल/सेल/डिवीजन के साथ काम कर सकेंगे। इस इंटर्नशिप का उद्देश्य युवाओं को नीति आयोग और भारत सरकार की नीतियों, काम करने के तरीकों से परिचित कराना है। रिसर्च स्कॉलर को भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है। इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को नीति आयोग में विभिन्न विभागों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा इंटर्नशिप पूरी होने पर अनुभव प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।