प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकार 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत यह राशि बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए दी जाएगी। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी। आपको बता दे बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है और मेन एग्जाम मई 2023 में आयोजित होने वाली है। कैंडिडेट्स को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की कल्याण विभाग वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। बता दें कि उम्मीदवार इस राशि को प्राप्त करने के लिए केवल 3 मई 2023 तक ही आवेदन कर सकते हैं। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स 0612-2215406 पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।