ATL, NITI, education news, education tips, NITI Aayog, Atal Tinkering Labs, ATLs,
सरकारी थिंक टैंक NITI Aayog के Atal Innovation Mission (AIM) ने Atal Tinkering Labs (ATL) की स्थापना के लिए 3,000 अतिरिक्त स्कूलों का चयन किया है। नीति आयोग द्वारा पहले से चुने गए स्कूलों को मिलाकर यह संख्या कुल 5,441 हो जाएगी जहां Atal Tinkering Labs (ATL) की स्थापना की जाएगी।
नीति आयोग ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि पूरे भारत से चुने गए स्कूलों को अगले पांच वर्षों में 20 लाख रुपए की ग्रांट दी जाएगी ताकि वो अपने यहां अटल टिंकरिंग लैब्स की स्थापना कर सैंकडरी स्कूल के बच्चों में इनोवेशन तथा बिजनेस नवाचार की भावना जगा सके।
नीति आयोग ने बताया कि बहुत जल्दी ही भारत के हर जिले में एक Atal Tinkering Labs (ATL) स्थापित की जाएगी। यह बच्चों में उद्यमशीलता की भावना भर कर उनमें व्यापार आरंभ करने की इच्छा जागृत करेगा ताकि आने वाले समय में वो अपना स्वयं का उद्यम स्थापित कर स्वयं तो सक्षम हो ही साथ में दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सके।
अटल इनोवेशन मिशन के एमडी रामानाथन रामानन ने बताया कि चुने गए नए 3,000 स्कूल एटीएल कार्यक्रम को देश के अधिकतम हिस्से तक पहुंचाएंगे। इनके जरिए बच्चों को 3D Printing, Robotics, IoT तथा microprocessors जैसी टेक्नोलॉजीज से परिचित करवाया जाएगा। इन स्कूलों का उद्देश्य 2020 तक देश भर में 1 लाख से अधिक युवा उद्यमियों को तैयार करना है।
रामानाथन ने बताया कि Atal Tinkering Labs (ATL) इन छात्र उद्यमियों के लिए Innovation केंद्रों के रूप में काम करेंगे। इन लैब्स में छात्रों को Innovative परन्तु वैज्ञानिक सोच तथा बिजनेस माइंडसेट रखते हुए नई शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। इससे ये छात्र भविष्य में भारत के विकास का आधार बन देश को तरक्की की राह पर ले जा सकेंगे।