Rajasthan PTET 2023: राजस्थान प्री-टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PTET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अंतिम प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। एग्जाम देने के लिए जाने से पहले आपको एग्जाम के बारे में ठीक से पता होना चाहिए। नीचे आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण और आवश्यक, जैसे एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की जानकारी दी गयी है। राजस्थान पीटीईटी 2023 परीक्षा 21 मई, 2023 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड आधिकारिक पीटीईटी वेबसाइट ptetggtu.com पर उपलब्ध होगा। आप की बता दे की गुरु गोविंद जनजातीय विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय और दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राजस्थान पीटीईटी (Pre-Teacher Education Test) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल को समाप्त हो गयी है। अब स्टूडेंट्स अपनी एग्जाम की तैयारी में जुटे हुए है।