3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE Class 10th 12th Exam 2021 Cancelled: राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द, मार्किंग के संबंध में जल्द लिया जाएगा फ़ैसला

RBSE 10th 12th Exam 2021 Cancelled: सीबीएसई द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद राजस्थान सरकार ने भी बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर फैसला लिया है। आज कैबिनेट बैठक में आरबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 2 Jun 2021, 10:43 PM IST

RBSE 10th 12th Exam 2021 Cancelled: सीबीएसई द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद राजस्थान सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर फैसला लिया है। आज कैबिनेट बैठक में आरबीएसई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। आरबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षाओं को लेकर बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसले की जानकारी दी। शिक्षा राज्यमंत्री ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है। 10वीं 12वीं कक्षा के रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग मिलकर बनाएंगे। इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 21.58 लाख से ज्यादा विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं।

Read More: CBSE-ICSE के बाद हरियाणा राज्य सरकार ने भी रद्द की 12वीं की बोर्ड परीक्षा

कैबिनेट बैठक होने के बाद शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए छात्रहित में आज राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फ़ैसला लिया गया है। मार्किंग के संबंध में जल्द फ़ैसला लिया जाएगा।

राजस्थान बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने पहले ही बता दिया था कि राज्य सरकार के निर्णय को ही बोर्ड क्रियान्वित करेगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस बार 6 मई से शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इन्हें स्थगित कर दिया गया था।

Read More: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई, केंद्र और दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस, पढ़ें पूरी डिटेल्स

प्रियंका गांधी ने की मुख्यमंत्रियों से छात्र-हितैषी निर्णय की अपील
कांग्रेस राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेने की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'CBSE की तरह सभी राज्यों के बोर्ड भी छात्रों, अभिवावकों और शिक्षकों की बात सुनकर 12वीं की परीक्षा के संदर्भ में निर्णय लें। मेरी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, शिक्षा मंत्रियों से अपील है कि अपने निर्णयों में छात्रों के स्वास्थ्य की रक्षा को महत्व दें।'

Read More: एनटीए ने एक्टिव की नीट की ऑफिशियल वेबसाइट, एप्लिकेशन फॉर्म जल्द होंगे जारी

Web Title: RBSE 10th 12th Exam 2021 Cancelled