इस भर्ती के माध्यम से ट्रैफिक इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, विभागों में भर्तियां की जानी है। अलग-अलग पदों की बात करें तो पॉइंट मैन के 5000 से अधिक पद, सहायक ट्रैक मशीन के 799 पद, सहायक लोको शेड (डीजल) के 420 पद, सहायक ऑपरेशन इलेक्ट्रिकल के 744 पद, सहायक (TL) और (AC) के 624 पद, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के 13187 पद है। इसके अलावा भी कई पद हैं, जिसके लिए भर्तियां की जानी है।