
RRB NTPC UG Exam Date 2025
RRB NTPC UG Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे बताए जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
आधार कार्ड या RRB अकाउंट के माध्यम से लॉगिन करें।
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से पुष्टि करें।
RRB NTPC UG परीक्षा लिंक चुनें।
आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
परीक्षा की तारीख और शहर से संबंधित सूचना पर्ची परीक्षा से 10 दिन पहले वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा।
परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा क्योंकि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए इसका उपयोग किया जाएगा।
| विषय | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य जागरूकता (General Awareness) | 40 प्रश्न |
| गणित (Mathematics) | 30 प्रश्न |
| सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्क (General Intelligence and Reasoning) | 30 प्रश्न |
| कुल प्रश्न | 100 प्रश्न |
| परीक्षा अवधि | 90 मिनट |
| नेगेटिव मार्किंग | हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा |
Updated on:
03 Jul 2025 07:42 pm
Published on:
03 Jul 2025 07:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
