SSC GD Constable Result: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
SSC GD Constable Exam: परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछा गया था, जिसमें कुल 80 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्नों का अंक 2 निर्धारित था। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 60 मिनट का था।
SSC GD Constable Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), SSF, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सिपाही पद के लिए परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। SSC ने 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था।
SSC GD Constable Exam: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत कुल 39,481 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), मेडिकल और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछा गया था, जिसमें कुल 80 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्नों का अंक 2 निर्धारित था। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 60 मिनट का था। परीक्षा का प्रोविजनल आंसर-की 4 मार्च को जारी की गई थी। जिसके बाद आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो को 9 मार्च 2025 को बंद किया गया था।