23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Toppers Prize 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट होगा जारी, जानें स्टेट और जिला टॉप करने वाले छात्रों को कितनी मिलती है प्राइज मनी

UP Board Result: हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगा। इसमें प्रदेश भर के कुल पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन, और टॉपर्स की सूची जारी की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 25 Apr 2025, 10:41 AM IST

UP Board Toppers Prize 2025

UP Board Toppers Prize 2025

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी करने की तैयारी में है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- Allahabad University में प्रोफेसर के 317 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता सहित अन्य जरुरी डिटेल्स

UP Board Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा रिजल्ट ऐलान

हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगा। इसमें प्रदेश भर के कुल पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन, और टॉपर्स की सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा टॉप करने वाले छात्रों को दिए जाने वाले पुरस्कारों और सप्लिमेंट्री परीक्षाओं की तारीखों की जानकारी भी दी जाएगी।

UP Board Toppers Prize 2025: 10वीं के टॉपर्स को क्या मिलेगा?

पहली रैंक: 1 लाख नकद, एक लैपटॉप और सम्मान पत्र
दूसरी रैंक: 75,000 नकद, एक लैपटॉप और प्रमाण पत्र
तीसरी रैंक: 50,000 नकद, एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र
चौथी से दसवीं रैंक तक: 10,000 से 20,000 नकद और प्रमाण पत्र

यह खबर भी पढ़ें:- SSC GD Constable Vacancy 2025: कांस्टेबल जीडी भर्ती में 14209 सीटों का हुआ इजाफा, जानें किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें बढ़ीं

UP Board Toppers Prize Money: 12वीं के टॉपर्स को क्या पुरस्कार मिलेंगे?

रैंक 1: 1 लाख नकद, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र
रैंक 2: 75,000 नकद, लैपटॉप और प्रमाण पत्र
रैंक 3: 50,000 नकद, लैपटॉप और सम्मान पत्र
रैंक 4 से 10 तक: 10,000 से 20,000 नकद और प्रमाण पत्र

UP Board Toppers 2025: जिले स्तर पर भी पुरस्कार

प्रदेश सरकार ने साल 2022 से जिला स्तरीय टॉपर्स को भी सम्मानित करने की योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को 21,000 तक की नकद राशि दी जाती है, हालांकि इये हर साल निश्चित नहीं होता। इसके लिए कुल बजट लगभग 4.73 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-India Post GDS 2nd Merit List 2025: जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, जान लें डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में किन दस्तावेजों की होगी जरुरत