
UP Homeguard Women Reservation: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग होमगार्ड की बड़ी वैकेंसी निकाल सकती है, जिसके जरिए करीब 44,000 होमगार्ड के पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए जरूरी नियमावली तैयार कर ली गई है। कैबिनेट के द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तब तक जानते हैं कि यूपी होमगार्ड की भर्ती में महिलाओं के लिए कितनी प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं-
यूपी होमगार्ड की भर्ती दो फेज में की जाएगी। पहले चरण में सिर्फ 22 हजार भर्ती की जाएगी, जिसमें से महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी जाएंगी। अब इसे ऐसे समझें कि 22000 सीटों का 20 प्रतिशत यानी कि 4400 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी जाएंगी। यूपी होमगार्ड भर्ती में महिलाओं को 4400 सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा।
होमगार्ड की इस भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा महिला और पुरुषों के लिए एक जैसी है। यूपी होमगार्ड के लिए 10वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती करने की घोषणा की थी। सीएम के निर्देश पर होमगार्ड की भर्ती के लिए नियमावली तैयार की गई है। फिलहाल इस नियमावली पर मंजूरी लगने भर की देर है। मंजूरी मिलते ही भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
यूपी होमगार्ड की ये भर्ती महिलाओं के लिए अच्छा मौका हो सकती है। होमगार्ड को सैलरी के साथ साथ कई प्रकार की सुविधाएं और भत्ता भी मिलता है। वहीं महिलाओं को खासकर मातृत्व अवकाश भी दिया जाता है। ऐसे में विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप भी इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
Updated on:
11 Apr 2025 08:56 am
Published on:
11 Apr 2025 08:56 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
