UP Police Bharti Exam Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 23, 24, 25 और 30 अगस्त 2024 को यूपी पुलिस की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिसका परिणाम आज यानी कि 21 नवंबर 2024 को जारी किया गया है। कुल 1,74,316 कैंडिडेट्स ने परीक्षा में बाजी मार ली।