4 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक कर सकते है आवेदन
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 4 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक कर दिया है। परिषद के अनुसार, नई अंतिम तारीख पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अगले दिन 5 अगस्त की रात 11.59 बजे निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करवा सकते है। जारी अधिसूचना के अनुसार, एक परीक्षा के लिए 600 रुपए और दोनों विषयों के लिए 1000 रुपए उम्मीदवारों को चुकाने होंगे।