10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Assembly Election 2023: राजस्थान MP समेत 4 राज्यों के चुनाव परिणाम से मिलेगा इन 10 सवालों का जवाब

Assembly Election 2023: आम चुनाव से पहले 5 राज्यों में हो रहे चुनाव को लोकसभा का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगे है कि आज के चुनाव परिणाम के बाद क्या होगा…

2 min read
Google source verification
  10 questions will be answered by Rajasthan Election Result 2023  Madhya Pradesh Election Result 2023 Chhattisgarh Election Result 202  telangana Result 2023


अब से कुछ देर में ही 4 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में वोटों की गिनती शुरु हो जाएगी। और 2 घंटे की भीतर ये तय हो जाएगा कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। वहीं, 2024 के आम चुनाव से पहले 5 राज्यों में हो रहे चुनाव को लोकसभा का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगे है कि आज के चुनाव परिणाम के बाद क्या होगा। क्या भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाने जा रही है या मल्लिकार्जन खड़गे के अध्यक्षता में कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी करने जा रही है।

इन 10 सवालों का मिलेगा जवाब

रविवार 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाामों में लोगों को जिन 10 सवालों का जवाब मिलने जा रहा है। वह इस प्रकार है…

1 मोदी मैजिक का कितना असर ?

2 विपक्षी गठबंधन इंडिया के भविष्य का क्या होगा?

3 जातिगत जनगणना का दांव कितना कारगर रहा?

4 क्या भाजपा और कांग्रेस को क्षेत्रीय नेता तलाशने होंगे?

5 कांग्रेस और भाजपा को अपनी चुनावी रणनीति में कैसे करना होगा बदलाव?

6 केंद्रीय योजनाओं का लाभ भाजपा को मिला? मुफ्त की घोषणाओं का कितना असर?

7 चुनावी राज्यों में आप सहित तीसरी ताकतें असर दिखा पाएंगी या नहीं?

8 ओल्ड पेंशन स्कीम के वादे का कांग्रेस का कितना फायदा?

9 कांग्रेस की क्या भूमिका रहेगी?

10 क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बनेंगे

इन मुद्दों पर लड़ा गया 2023 का विधानसभा चुनाव

1 केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और गारंटियां।

2 भ्रष्टाचार और केंद्रीय एजेंसियों की सख्ती।

3 युवाओं को रोजगार, महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि की घोषणा।

4 कर्ज माफी और धान खरीद, पेपर लीक के मामले।

5 धार्मिक ध्रुवीकरण और तुष्टिकरण के आरोप।

संबंधित खबरें

ये भी पढ़ें: राजस्थान, MP समेत 4 राज्यों में आज आएंगे चुनाव परिणाम, जानिए 2024 के सेमीफाइनल में किसके सिर सजेगा ताज