3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मिथक तोड़ने नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, लेकिन नहीं रखा जमीन पर पैर

UP Assembly Elections 2022 : लंबे समय से गौतमबुद्ध नगर से दूरी बनाए रखने वाले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी मिथक (Noida Myth) को तोड़ने देर रात करीब 11 बजे दादरी के लोहाली टोल प्लाजा पर पहुंचे और इसके बाद 12.45 बजे नोएडा पहुंचे, लेकिन उन्होंने जमीन पर पैर नहीं रखा। वह अपने रथ पर ही सवार रहे। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सैकड़ों समर्थकों ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Feb 2022, 10:37 AM IST

akhilesh yadav

अखिलेश यादव

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सभी राजनीतिक दल दिन-रात चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंक रहे हैं। यही कारण है कि एक लंबे समय से गौतमबुद्ध नगर से दूरी बनाए रखने वाले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी मिथक (Noida Myth) को तोड़ने देर रात करीब 11 बजे दादरी के लोहाली टोल प्लाजा पर पहुंचे और इसके बाद 12.45 बजे नोएडा पहुंचे, लेकिन उन्होंने जमीन पर पैर नहीं रखा। वह अपने रथ पर ही सवार रहे। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सैकड़ों समर्थकों ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी भी थे। इस दौरान आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल की भी जमकर धज्जियां उड़ती नजर आईं।

दरअसल, करीब 11 बजे सिकंदराबाद से अखिलेश यादव का रथ दादरी के लुहाली टोल प्लाजा पर पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने दादरी में प्रवेश किया। जहां उनका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ और आतिशबाजी से किया गया। इस दौरान समर्थकों ने सड़क से लेकर असमान तक जमकर आतिशबाजी की। अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के स्वागत में आचार संहिता औऱ धारा 144 की जमकर धज्जिया उड़ाई गईं। इतना ही नहीं समर्थक कोविड प्रोटोकॉल का पालने करना भी भूल ही गए।

यह भी पढ़ें- UP Assembly Election 2022 : गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे नामांकन

रोक के बावजूद आधी रात को किया चुनाव प्रचार

बता दें कि नोएडा का मिथक तोड़ने के लिए अखिलेश यादव लंबे समय बाद जिले की सीमा में पहुंचे। शाम 8 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक है, लेकिन उसके बावजूद भी अखिलेश यादव ने आधी रात में रथ यात्रा की। चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाते हुए उन्होंने रात में चुनाव प्रचार किया। वहीं, उनके समर्थकों ने इस दौरान धारा 144 का जमकर उल्लंघन किया।

यह भी पढ़ें- UP Assembly Election 2022: जब प्रचार के दौरान अखिलेश-जयंत के विजय रथ और प्रियंका के काफिले का हुआ आमना-सामना, फिर जो हुआ...

फिर भी नोएडा की जमीन पर नहीं रखा कदम

स्वागत समारोह के तहत दादरी में प्रवेश करते ही अखिलेश यादव और जयंत चौधरी अपनी बस की छत पर आ गए और लोगो का अभिनंदन किया। दादरी में अखिलेश को समर्थकों ने सम्राट मिहिर भोज की तस्वीर भी भेंट की। इसके बाद अखिलेश यादव और जयंत चौधरी 12.45 बजे नोएडा पहुंचे और रथ पर चढ़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, लेकिन उन्होंने यहां अपने कदम नहीं रखे। चुनावी रथ के ऊपर चढ़कर ही उन्होंने अपना प्रचार किया और जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उनके काफिले में करीब 50 से ज्यादा वाहन थे। वह नोएडा के एलिवेटेड और सेक्टर-20 होते हुए दिल्ली की तरफ निकल गए।