31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022: अनुराग ठाकुर ने साधा सपा अध्यक्ष पर निशाना, कहा- ‘अखिलेश दंगे कराते है और हम दंगल’

UP Assembly Elections 2022: केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अमीरों के बच्चे खेलों में नहीं आते, बल्कि गरीबों के बच्चे खेलों के जरिए पदकों की भूख मिटाकर देश का मान बढ़ाते और नाम कमाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Nov 2021, 6:27 PM IST

anurag_thakur_in_baghpat.jpg

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के सिखैड़ा गांव व बड़ौत में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में पहुंचे केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सांसद खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन खेलों के आयोजन पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अंगुली उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दंगे कराते हैं और हम दंगल। अनुराग ने बागपत में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें : Tomato Prices Hike: बारिश और महंगे डीजल लगाई टमाटर की कीमतों में आग, किचन से हुआ गायब

शनिवार को गांव सिखैड़ा में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अनुराग ठाकुर का खेल आयोजक भाजपा नेता सचिन डागर ने स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देकर देश के लिए तैयार करेंगे। इन प्रतिभाओं को सांसद खेल स्पर्धा के जरिए तलाशा जाएगा। फिर इन खिलाडिय़ों को प्रदेश स्तर पर ट्रेनिंग देकर तराशा जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि अमीरों के बच्चे खेलों में नहीं आते, बल्कि गरीबों के बच्चे खेलों के जरिए पदकों की भूख मिटाकर देश का मान बढ़ाते और नाम कमाते हैं। ऐसे बच्चों को तैयार कर देश के लिए खिलाया जाएगा। खेलो इंडिया के जरिए भी खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का मौका मिल रहा है। उन्होंने खेल स्पर्धा में पहुंचे ओलिंपिक में रजत पदक विजेता रवि दहिया की खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रशंसा की।

इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री बड़ौत में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में पहुंचे, जहां आयोजक सुभाष पहलवान ने स्वागत किया। यहां पर पहुंचे ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त, कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बबीता फोगाट का भी स्वागत किया गया। सांसद डा. सत्यपाल सिंह, प्रदेश के राज्यमंत्री उदयभान सिंह, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : किसान ने खोली ट्रैफिक पुलिस की पोल, हेलमेट न लगाने पर ट्रैक्टर का कटा 1500 का चालान