धर्मांतरण मुद्दे पर बस्तर में छिड़ी जुबानी जंग, मंत्री ने कुर्ता खोलकर बताया अपना धर्म
नई दिल्लीPublished: Jun 26, 2023 03:17:41 pm
Chhattisgarh Politics छत्तीसगढ़ के बस्तर में धर्मांतरण मुद्दे को भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप को कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने पलटवार किया। कहा, भाजपा धर्मांतरण के नाम पर जनता में नफरत फैला रही है।


TS Singh Deo
Chhattisgarh Election छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव इस वर्ष होंगे। अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस-भाजपा ने प्रचार शुरू कर दिया है। बस्तर में धर्मांतरण मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। बस्तर में प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने भाजपा के प्रवक्ता केदार कश्यप के बयान पर पलटवार किया। अपने कुर्ते का बटन खोल गले में लॉकेट दिखाते हुए टी एस सिंह देव ने केदार कश्यप से पूछा कि बताइए मैं किस धर्म का हूं। भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है। और धर्म पर राजनीति कर सत्ता हासिल करना चाहती है। पर ऐसा नहीं होगा।