29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kerala Assembly Elections 2021 – पिनाराई विजयन ने कहा, पहले से ज्यादा सीटें जीत कर फिर से सरकार बनाएंगे

Kerala Assembly Elections 2021 - केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से किए अधिकतर वादे पूरे किए हैं और हमारी पार्टी पहले से ज्यादा सीटें जीत कर फिर से सरकार बनाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 20 Mar 2021, 12:38 PM IST

kerala_chief_minster_pinarai_vijayan_ldf.jpg

Kerala Assembly Elections 2021 - केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि लोग हमारी सरकार को पसंद कर रहे हैं और इस बार के विधानसभा चुनावों में हम पहले से ज्यादा सीटें जीत कर सरकार बनाएंगे। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को रूझान लेफ्ट की ओर बढ़ रहा है और अधिकाधिक जनता लेफ्ट यूनाइटेड फ्रंट (LDF) के साथ जुड़ कर अपना सपोर्ट दे रही है।

यह भी पढ़ें : Kerala Assembly Elections 2021 - तिरुवनंतपुरम जीतने वाली पार्टी ही केरल में सरकार बनाती है

यह भी पढ़ें : चर्च ने लोगों से की अपील, समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखने वाले उम्मीदवारों और पार्टियों को वोट दें

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी नेता ने लगाया वोटर्स लिस्ट में धांधली का आरोप, चुनाव आयोग ने दिए जांच के आदेश

पिनाराई विजयन ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से किए अधिकतर वादे पूरे किए हैं और हमारी सरकार अपने पुराने मैनिफेस्टो से आगे बढ़ कर राज्य के लोगों और समाज की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से किए अधिकतर वादे पूरे किए हैं और हमारी पार्टी पहले से ज्यादा सीटें जीत कर फिर से केरल में सरकार बनाएगी।

कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा लेफ्ट यूनाइटेड फ्रंट पर भाजपा के साथ मिलने के लगाए जा रहे आरोपों पर बोलते हुए विजयन ने कहा कि हमारी ही पार्टी ने भाजपा को राज्य में घुसने नहीं दिया। ऐसे में इस आरोप को लगाना ही पूरी तरह से बेबुनियाद है।

सबरीमाला मुद्दे पर भी कही अपनी बात
उन्होंने सबरीमाला मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार का निर्णय स्थिर है स्पष्ट है, परन्तु कांग्रेस, भाजपा तथा दूसरी पार्टियां इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर इसका लाभ उठाने का प्रयास कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि केरल की एलडीएफ सरकार ने सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश देने के मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय रखी थी जिसके बाद विपक्षी पार्टियां सरकार पर आक्रामक हो गई थीं।