scriptकुमार विश्वास ने केजरीवाल को बताया खालिस्तानी समर्थक, कहा- उन्हें अलगाववादियों की मदद लेने में भी परहेज नहीं | Kumar Vishwas says Kejriwal Was Supporter of Separatists In Punjab | Patrika News

कुमार विश्वास ने केजरीवाल को बताया खालिस्तानी समर्थक, कहा- उन्हें अलगाववादियों की मदद लेने में भी परहेज नहीं

locationनई दिल्लीPublished: Feb 16, 2022 02:48:40 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बहुत बड़ा हमला बोला है। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी और अलगाववादियों का समर्थक बताया है। आप के पूर्व नेता ने कहा कि केजरीवाल ने उन्हें ‘CM बनने का फॉर्मूला’ भी बताया था।

Kumar Vishwas

Kumar Vishwas

आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और अपने पूर्व साथी अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री होंगे। मंगलवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाए थे कि ‘झाड़ू’ के सबसे बड़े नेता को आतंकवादी के घर पर देखा जा सकता है।

खालिस्तानी-अलगाववादी समर्थक होने के आरोप
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कुमार विश्वास आरोप लगाए कि केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक हैं। आप के पूर्व नेता ने कहा कि केजरीवाल ने उन्हें ‘CM बनने का फॉर्मूला’ भी बताया था। कुमार विश्वास ने बताया कि एक दिन उन्होंने मुझे कहा कि वे या तो मुख्यमंत्री (पंजाब के) बनेंगे या स्वतंत्र सूबे (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री होंगे। आप के पूर्व नेता ने दावा किया कि केजरीवाल को अलगाववादियों का साथ नहीं लेने की सलाह दी थी।

यह भी पढ़ें – बस एक मौका दे दो… PM मोदी ने पठानकोट रैली में पंजाब की जनता से इस तरह मांगा समर्थन



https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते है केजरीवाल
कुमार विश्वास ने आगे कहा कि पंजाब एक राज्य नहीं है, बल्कि एक भावना है। ऐसे में एक आदमी ने पिछले चुनाव में अलगाववादियों और खालिस्तानी समर्थकों का समर्थन लिया था। मैंने मना भी किया था, लेकिन आज भी वो अपने विचारों पर कायम है। उन्होंने अपने पूर्व साथी के लिए कहा कि उसे सिर्फ सत्ता चाहिए। वो आदमी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है।

राहुल गांधी ने भी साधा निशाना
आपको बता दें कि राहुल ने मंगलवार को बरनाला में एक रैली के दौरान आप प्रमुख केजरवाल पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि जो भी होगा, कांग्रेस का नेता आतंकवादी के घर पर कभी दिखाई नहीं देगा। झाड़ू के सबसे बड़ा नेता को आतंकी के घर पर देखा जा सकता है। यह सत्य है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो