दरअसल, फरवरी 2021 में यूपी पुलिस ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन और उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत 40 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाई थी। तभी से सपा विधायक नाहिद हसन मामले में वांछित चल रहे थे। शुक्रवार को सपा प्रत्याशी नाहिद हसन शामली कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद आज शनिवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद अपर जिला सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किया गया था।