1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी हॉट सीट बनी बुढ़ाना, दांव पर लगी है टिकैत परिवार की प्रतिष्ठा

UP Election 2022 : बुढ़ाना विधानसभा सीट (Budhana Assembly Seat) पर रालोद से चुनाव लड़ने की हरी झंडी मिलने के बाद राजपाल सिंह बालियान (Rajpal Singh Balyan) दल-बल के साथ भाकियू (BKU) की राजधानी कहे जाने वाले सिसौली में पहुंचे। चौधरी नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया और लोगों से उन्हें जिताने का आह्वान किया। समर्थन के बाद अब बुढ़ाना सीट पर टिकैत परिवार (Tikait Family) की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Jan 2022, 4:36 PM IST

up-election-2022-tikait-family-reputation-at-stake-in-budhana-seat.jpg

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पश्चिमी यूपी की बुढ़ाना विधानसभा (Budhana Assembly Seat) सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। बुढ़ाना विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह (Jayant Chaudhary) ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। उन्होंने रालोद के पुराने सिपहसालार और दो बार के विधायक रहे राजपाल सिंह बालियान (Rajpal Singh Balyan) को बुढ़ाना से प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि भाजपा ने एक बार फिर से उमेश मलिक (MLA Umesh Malik) को चुनाव मैदान में उतारा है। बुढ़ाना विधानसभा सीट पर रालोद से चुनाव लड़ने की हरी झंडी मिलने के बाद राजपाल सिंह बालियान दल-बल के साथ भाकियू की राजधानी कहे जाने वाले सिसौली में पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व भाकियू के संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र के सम्मुख नमन किया और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत (Naresh Tikait) से मुलाकात की। इस पर चौधरी नरेश टिकैत ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया और लोगों से उन्हें जिताने का आह्वान किया। समर्थन के बाद अब बुढ़ाना सीट पर टिकैत परिवार (Tikait Family) की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई है।

रालोद प्रत्याशी राजपाल सिंह बालियान के सिसौली पहुंचने पर जश्न का माहौल देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने राजपाल बालियान को सिम्बल देते हुए भाकियू की ओर से समर्थन देकर बड़ा आशीर्वाद दिया है। इस दौरान चौधरी नरेश टिकैत ने गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का भी आह्वान किया है। इस दौरान मीरापुर विधानसभा से रालोद के घोषित प्रत्याशी चंदन सिंह ने भी चौधरी नरेश टिकैत से आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें- BJP की लिस्ट जारी होते ही पार्टी में मची भगदड़, कार्यालय पर ताला जड़ सैकड़ों नेताओं ने किया भाजपा छोड़ने का ऐलान

किसान आंदोलन के दौरान किसानों का केंद्र बिंदू रहा सिसौली

गौरतलब है कि बुढ़ाना विधानसभा सीट पर 2017 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के उमेश मलिक जीते थे। भाजपा ने दोबारा विधायक उमेश मलिक पर ही भरोसा जताया है। इस सीट पर भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि एक साल चले किसान आंदोलन के दौरान पूरे देश में सिसौली किसानों का केंद्र बिंदु रहा। अब टिकैत परिवार के खास सिपहसालार राजपाल बालियान को रालोद प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद इस सीट पर टिकैत परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है।

यह भी पढ़ें- एआईएमआईएम की पहली सूची जारी, जानिए कौन हैं उम्मीदवार

भाकियू के मीडिया प्रभारी भी थे टिकट की कतार में

हालांकि इस सीट पर भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक भी समाजवादी पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन, आखिर में बाजी राजपाल बालियान ही मार गए। अब देखने वाली बात ये होगी कि रालोद प्रत्याशी को चुनाव जिताने में भारतीय किसान यूनियन और टिकैत परिवार क्या-क्या जुगत लगाएंगे।