
Uttarakhand Election 2022 BJP Released list On 59 Seats
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। राज्य की 70 सीटों में से पार्टी ने 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय में गुरुवार ये लिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने जारी की। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य को बीजेपी ने नैनीताल सीट से टिकट दिया है। इसके साथ ही पार्टी का दावा है कि चुनाव में 10 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है।
इस सीट से चुनाव लड़ेंगे पुष्कर सिंह धामी
बीजेपी की पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी नाम शामिल है। पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं राज्य के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ेंगे।
अभी 11 सीटों पर सस्पेंस
यह भी पढ़ें - BJP से टिकट कटते ही पर्रिकर के बेटे को केजरीवाल का न्यौता, कहा- पार्टी में आपका स्वागत है
प्रदेश की कुल 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 59 सीट पर ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है,जबकि 11 सीटों को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। बताया जा रहा है कि इन सीटों को लेकर विवाद है। लिहाजा दूसरी लिस्ट में इन सीटों पर नाम फाइनल किए जाएंगे।
10 फीसदी महिलाओं को टिकट
बीजेपी उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में महिला उम्मीदवारों का भी ध्यान रखा है। बीजेपी ने राज्य में दस फीसदी महिलाओं को टिकट दिए हैं। जबकि चार धार्मिक नेताओं को पार्टी ने मौका दिया है। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में पांच महिलाओं को टिकट दिए हैं।
हरक के करीबी को मिला मौका
पिछले दिनों पार्टी से निकाले गए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के करीबी को भी बीजेपी ने चुनाव में मौका दिया है। उमेश शर्मा काऊ को बीजेपी ने विधानसभा टिकट दिया है। काऊ रायपुर से पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि पिछले दिनों हरक सिंह रावत के साथ उमेश की भी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरें थीं। लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट देकर मना लिया है।
वहीं बीजेपी ने लैंसडौन सीट से दिलीप रावत को टिकट दिया है। जबकि इस सीट पर हरक सिंह रावत अपनी बहू के लिए टिकट मांग रहे थे।
यह भी पढ़ें - गोवा चुनावों के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, जानें CM कहां से लड़ेगे चुनाव
सीट के साथ उम्मीदवारों के नाम
बीजेपी की पहली लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है उनमें खटीमा से पुष्कर धामी, हरिद्वार से मदन कौशिक, यमुनोत्री से केदार रावत, गंगोत्री-सुरेश चौहान, बद्रीनाथ- महेश भट्ट, कर्णप्रयाग-अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग- भरतसिंह चौधरी, देवप्रयाग-विनोद कंडारी, नरेंद्र नगर- सुबोध उनियाल, धनौल्टी- प्रीतम सिंह पंवार, चकराता- रामशरण नौटियाल, विकास नगर- मुन्ना सिंह, रायपुर- उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड- खजनदास, देहरादून कैंट- सविता कपूर, मसूरी- गणेश जोशी, ऋषिकेश- प्रेम चंद अग्रवाल, रानीपुर-आदेश चौहान, जवालापुर- सुरेश राठौर, रुड़की-प्रदीप बत्रा, मंगलोर- दिनेश पवार, हरिद्वार ग्रामीण- स्वामी यतीश्वरानंद, पौड़ी- राजकुमार, श्रीनगर-धनसिंह रावत, चौबट्टाखाल- सतपाल महाराज, लैंडडौन-दिलीप रावत, पौड़ी- राजकुमार, श्रीनगर-धनसिंह रावत, केदारनाथ-महेन्द्र भट्ट, थराली- भोपाल राम टम्टा, और लक्सर से संजय गुप्ता शामिल हैं।
Published on:
20 Jan 2022, 3:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.