3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP से टिकट कटते ही पर्रिकर के बेटे को केजरीवाल का न्यौता, कहा- पार्टी में आपका स्वागत है

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, "गोवावासियों को बहुत दुख होता है कि भाजपा ने पर्रिकर परिवार के साथ भी यूज एंड थ्रो नीति अ का AAP के टिकट पर चुनाव में शामिल होने और लड़ने के लिए स्वागत है।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 20 Jan 2022, 3:39 PM IST

Kejriwal says Parrikar's son Utpal welcome to AAP as BJP denies ticket to him

Kejriwal says Parrikar's son Utpal welcome to AAP as BJP denies ticket to him

आज भाजपा के गोवा विधानसभा की 40 में से 34 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का नाम शामिल नहीं है। इसको लेकर भाजपा ने सफाई भी दी है। इस अवसर को देखते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्पल को पार्टी में शामिल होने और पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ने का बड़ा ऑफर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उत्पल को अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "गोवावासियों को बहुत दुख होता है कि भाजपा ने पर्रिकर परिवार के साथ भी यूज एंड थ्रो नीति अ का AAP के टिकट पर चुनाव में शामिल होने और लड़ने के लिए स्वागत है।"

भाजपा की तरफ से 34 उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने के बाद उत्पल ने ट्वीट कर कहा कि वो जल्द ही अपना रुख स्पष्ट करेंगे। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल पहले भी पर्रिकर के बेटे उत्पल को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए प्रयास किए थे।

यह भी पढ़े - गोवा चुनावों के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, जानें CM कहां से लड़ेगे चुनाव

रविवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा था, "मैं मनोहर पर्रिकर का सम्मान करता हूं, उनके बेटे उत्पल आगे चाहते हैं तो पार्टी में उनका स्वागत है।" संयोग से, एनसीपी के साथ गठबंधन में आगामी गोवा चुनाव लड़ रही शिवसेना ने भी पणजी सीट के लिए उत्पल पर्रिकर की उम्मीदवारी का समर्थन करने की पेशकश की थी।

बता दें कि गोवा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल अपने पिता के प्रतिनिधित्व वाले पणजी निर्वाचन क्षेत्र में डोर-डू-डोर बैठकें करते रहे हैं। 2019 में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद, भाजपा ने इस सीट से सिद्धार्थ कुनकलेलिंकर को मैदान में उतार था। इस बार भाजपा ने मनोहर पर्रिकर की पणजी सीट से अतानासियो 'बाबुश' मॉन्सरेट ( Atanasio "Babush" Monserrate) उतारा है।

यह भी पढ़े - गोवा में अमित पालेकर होंगे 'आप' का सीएम चेहरा, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान