4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Election Results 2021: चुनावी रण में इन फिल्मी हस्तियों की किस्मत का फैसला आज

West Bengal Assembly Election Results 2021: इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस दोनों ने ही बड़ी संख्या में फिल्मी सितारों को मैदान में उतारा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 2 May 2021, 8:30 AM IST

west_bengal_assembly_elections.png

West Bengal Assembly Election Results 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणाम आज आ जाएंगे। थोड़ी देर में मतगणना शुरू होने वाली है। बता दें कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस दोनों ने ही बड़ी संख्या में फिल्मी सितारों को मैदान में उतारा है। ऐसे में कई फिल्मी सितारों व सेलिब्रिटीज की किस्मत दांव पर लगी है, जिसका फैसला आज होना है। इनमें बांग्ला फिल्मों की तीन मशहूर अभिनेत्रियों सहित दो अभिनेता व एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी मैदान में हैं।

इन सितारों की किस्मत दांव पर
भाजपा की ओर से कोलकाता के बेहला पूर्व सीट से अभिनेत्री पायल सरकार, बेहला पश्चिम से सीट से अभिनेत्री श्रावंती चटर्जी, हुगली के चंडीतल्ला सीट से अभिनेता यश दासगुप्ता चुनावी रण में हैं। वहीं तृणमूल की ओर से सोनारपुर दक्षिण सीट से अभिनेत्री लवली मोइत्रा की किस्मत का फैसला आज होना है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री व गायक बाबुल सुप्रियो समेत तृणमूल सरकार के छह कद्दावर मंत्रियों व कई नेताओं की किस्मत का भी फैसला आज होना है।

यह भी पढ़ें— West Bengal Election Results 2021 Live Updates: वोटों की गिनती शुरू, थोड़ी देर में आएंगे रुझान

फिल्मी सितारों का इन कद्दावर नेताओं से मुकाबला
बता दें कि बेहला पश्चिम सीट पर अभिनेत्री श्रावंती चटर्जी का मुकाबला तृणमूल के कद्दावर नेता व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ है। वहीं दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दक्षिण सीट पर तृणमूल की उम्मीदवार अभिनेत्री लवली मोइत्रा का मुकाबला भाजपा की अंजना बसु से है। इसी तरह चंडीतल्ला सीट पर अभिनेता यश दासगुप्ता का मुकाबला तृणमूल की स्वाती खांडोकर से है।

यह भी पढ़ें— West Bengal Assembly Elections 2021: वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमन बोस का आरोप, TMC प्रत्याशी ने की माकपा समर्थक की हत्या

क्रिकेटर भी चुनावी रण में
फिल्मी हस्तियों के अलावा क्रिकेटर भी चुनावी मैदान में हैं। हावड़ा के शिवपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है। मनोज का मुकाबला हावड़ा के पूर्व मेयर व भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर रथीन चक्रबर्ती से है। वहीं केंद्रीय मंत्री व आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो की भी किस्मत का फैसला आज होना है। बाबुल सुप्रियो कोलकाता के टॉलीगंज सीट से खड़े हैं। यहां उनका मुकाबला राज्य के कद्दावर मंत्री अरूप विश्वास के साथ है।