उदाहरण के तौर पर देखें तो वर्तमान-स्पेक चेतक और 450X एक बार चार्ज करने पर क्रमशः 95 किमी और 85 किमी की अधिकतम सीमा प्रदान करते हैं, ऐसे में टीवीएस भी अपने स्कूटर की रेंज को अपडेट करने जा रही है। आगामी मॉडल के बारे में फिलहाल कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं, कि होसुर स्थित दोपहिया ब्रांड इस स्कूटर में कुछ खास फीचर्स को भी शामिल करेगी। ध्यान देने वाली बात है, कि TVS iQube की लॉन्च के समय से अब तक 11,886 यूनिट सेल हुई हैं, जिसके पीछे बड़ी वजह इसकी ज्यादा कीमत और कम रेंज है।