महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, 7 इंच डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, नैविगेशन, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 4 स्पीकर साउंड सिस्टम, 12V चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट एंड रियर विंडोज़ वाइपर, 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, अडैप्टिव गाइडलाइन्स के साथ रिवर्स कैमरा, कीलैस एंट्री और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।
दो वैरिएंट्स में होगी उपलब्ध
कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिंद्रा एक्सयूवी400 दो वैरिएंट्स XUV400 EC और XUV400 EL में उपलब्ध होगी। XUV400 EC वैरिएंट को सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी और XUV400 EL वैरिएंट को सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। XUV400 EC वैरिएंट में 34.5 kWh बैट्री पैक, तो XUV400 EL वैरिएंट में 39.4 kWh बैट्री पैक का इस्तेमाल होगा।
कितनी होगी कीमत?
महिंद्रा एक्सयूवी400 की कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये की रेंज में होगी।
यह भी पढ़ें- कार के टायर्स का रखें ध्यान, इन आसान टिप्स को करें फॉलो