2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti भारत के लिए तैयार कर रही है Electric SUV, 300km की ड्राइविंग रेंज के साथ कीमत हो सकती है महज 10 लाख

मिली जानकारी के मुताबिक मारुति Codename- YY8 इलेक्ट्रिक कार को आगामी ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है, जिसे गुजरात में ब्रांड की उत्पादन सुविधा से तैयार किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 24 Jan 2022, 12:37 PM IST

maruti_electric_car-amp.jpg

Maruti Electric car

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड के बीच लगता है, देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति इस दिशा में अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इंटरनेट पर सामने आई एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार मारुति सुजुकी भारत में एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है। जिसका आंतरिक रूप से कोडनेम YY8 रखा गया है।


इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक मिनी एसयूवी का बॉडी स्टाइल बेहद ही शानदार होगा और यह वॉल्यूम-बेस्ड ग्राहकों को लक्षित करेगा। बताते चलें, कि मारुति ने साल 2018 के अंत में वैगनआर के इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप की टेस्टिंग शुरू की थी। लेकिन ब्रांड ने अभी तक एक भी ईवी लॉन्च नहीं की है, जबकि टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन ईवी के साथ देश में एंट्री की और लगातार इस दिशा में कदम बढ़ा रही है। वहीं मारुति सुजुकी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह प्रतिस्पर्धी मूल्य सीमा के साथ ईवी सेगमेंट में प्रवेश करेगी तो जाहिर कि कंपनी की ईवी की कीमत भी काफी कम होगी।


Maruti electric Car कब होगी लॉन्च


वर्तमान में इंडो-जापानी निर्माता अपनी सीएनजी रेंज के विस्तार पर काम कर रहा है, और प्रदूषण को कम करने के लिए वैकल्पिक ईंधन लाने की योजना बना रही है। दूसरी ओर, टाटा इस साल लंबी दूरी की नेक्सॉन ईवी लॉन्च करेगी और बड़े पैमाने पर बाजार में अपनी मजबूती दर्ज करने की दिशा में अग्रसर है। मिली जानकारी के मुताबिक मारुति YY8 इलेक्ट्रिक कार को 2024 ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है, जिसे गुजरात में ब्रांड की उत्पादन सुविधा से तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : आ रही है सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, कम कीमत में तय करेगी 200km तक का सफर, पहली बार दिखी झलक

मारुति YY8 इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा पंच के अपकमिंग ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट और इसी सेगमेंट के अन्य वाहनों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद है। कंपनी की इस छोटी इलेक्ट्रिक कार के भारतीय बाजार में 2024 में लॉन्च किए जाने की अफवाह है, हालांकि इसकी बैटरी और रेंज को लेकर अभ्बी काई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन जानकारो का मानना है, कि यह इलेक्ट्रिक SUV 200 से 300किमी की ड्राइविंग रेंज के साथ 10 लाख की कीमत के भीतर लॉन्च हो सकती है।

ये भी पढ़ें : देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, खरीदनें पर कर सकते हैं मोटी बचत