28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata कल लेकर आ रही है लंबी दूरी तय करने वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, बस कुछ घंटे और करना होगा इंतजार

एक मीडिया वेबसाइट के मुताबिक कॉन्सेप्ट कार एक सफारी के आकार का वाहन हो सकती है। इसका बाहरी डिजाइन एसयूवी और एमपीवी का मिश्रण होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 28 Apr 2022, 5:04 PM IST

tata_motors_ev-amp.jpg

Upcoming Tata Motors Concept

Tata Electric car : देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने हाल ही में कर्व (Curvv) इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को पेश किया। जिसके बाद अब कंपनी कल एक नई इलेक्ट्रिक कार को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अपकमिंग ईवी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, कि यह कंपनी की 7 सीटर कार का इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट होगा। यह ईवी कॉन्सेप्ट टाटा मोटर्स के 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। जिसे कंपनी ने दो और तीन-पंक्ति के लिए डिजाइन किया है।



Tata Sliq हो सकता है नाम


एक मीडिया वेबसाइट के मुताबिक कॉन्सेप्ट कार एक सफारी के आकार का वाहन है। इसका बाहरी डिजाइन एसयूवी और एमपीवी का मिश्रण हो सकता है। इसे खासतौर पर बहुत लंबे व्हीलबेस (एक बड़ा बैटरी पैक रखने के लिए), एक फ्लैट फर्श, विशाल केबिन के साथ नई डिजाइन भाषा मिलेगी। इस ईवी कॉन्सेप्ट के साथ टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार रेंज के लिए नए लोगो की शुरुआत भी होने की संभावना है। फिलहाल कार के कॉन्सेप्ट पर भी कोई रिपोर्ट नहीं है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि इसे 'स्लीक' कहा जा सकता है, क्योंकि इस नाम को टाटा मोटर्स ने हाल ही में ट्रेडमार्क किया है।




ये भी पढ़ें : Hyundai Ioniq 5 के ये तीन फीचर बदल देंगे इलेक्ट्रिक सेगमेंट का रुख, 5 मिनट में चार्जिंग से लेकर स्लाइडिंग कंसोल बनाएंगे इसे खास






AutoCar के मुताबिक टाटा मोटर्स ने उत्पादन के लिए एक इलेक्ट्रिक हैरियर समकक्ष कार (कोड: इटर्ना) को हरी झंडी दी है, और इसके लॉन्च का लक्ष्य 2025 में रखा गया है। माना जा रहा है, कि नए स्केटबोर्ड को मूल और ब्रिटिश ब्रांड के बीच सहयोग के हिस्से के रूप में जेएलआर(JLR) के साथ साझा किया जा सकता है, और इस समझौते के तहत नेक्स्ट-जेन डिस्कवरी स्पोर्ट ईवी के लिए इलेक्ट्रिक सफारी के समान प्लेटफॉर्म को साझा करना सिर्फ कल्पना नहीं रह जाएगी।




ये भी पढ़ें : Honda City Hybrid : डीलरशिप पर पहुंची होंडा की अपकमिंग हाइब्रिड कार, 27kmpl के साथ 4 मई को आ रही है ये सेडान