दुनियाभर में हर कोई यह चाहता है कि उसकी कार की सही कंडीशन लंबे समय तक बनी रहे। साथ ही कार की मेंटेनेंस पर ज़्यादा खर्चा भी न आए। पहले इस कैटेगरी में सिर्फ फ्यूल से चलने वाली गाड़ियाँ ही शामिल थी। पर पिछले दो साल में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लोकप्रियता और डिमांड बढ़ने से इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ भी इस कैटेगरी में शामिल हो गई हैं। अमरीका (United States of America) बेस्ड इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला (Tesla) दुनिया में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। पिछले साल टेस्ला ने कई नए रिकॉर्ड्स बनाए और अब हाल ही में कंपनी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।