
अमिताभ बच्चन ( फोटो सोर्स: अमिताभ बच्चन X)
Amitabh Bachchan: भारतीय टेलीविजन पर "कौन बनेगा करोड़पति" अपनी अनोखी शैक्षिक और मनोरंजक शैली से एक अमिट छाप छोड़ी है। इस शो की सफलता सिर्फ इसके आकर्षक कंटेंट के कारण नहीं, बल्कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के कारण भी है, जो शो के होस्ट हैं। लेकिन सवाल है कि 'KBC' भारतीय टेलीविजन पर कैसे आया और इसने अमिताभ बच्चन के करियर को कैसे संभाला? अमिताभ बच्चन ने KBC का अपने एक इंटरव्यू में, समीर नायर, जो स्टार प्लस के पूर्व हेड ऑफ प्रोग्रामिंग रहे हैं। उनको बताया कि KBC के द्वारा भारतीय को जानकारी दी। और उन्होंने बताया कि 2000 के दशक की शुरुआत में ज़ी टीवी भारतीय टेलीविजन की दुनिया में सबसे आगे था, जबकि स्टार प्लस को बहुत ही चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ रहा था।
इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने शौ के मुश्किल समय के बारे में बताया कि , शो को लेकर एक बड़ी चुनौती थी। जिसमें 58 वर्षीय अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में अपनी चमक खोते हुए नजर आ रहे थे। उनके कुछ फिल्में जैसे लाल बादशाह, सोओर्यवंशम, हिंदुस्तान की क़सम और कोहराम 1999 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीं।
यह वो दौर था जब अमिताभ बच्चन अपने जीवन की सबसे बड़ी वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे। उनकी कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL), जिसमें उन्होंने अपनी पूरी पावर और पैसा लगाया था, वह भारी नुकसान में जा रही थी। इस संकट के समय उनकी बैंक बैलेंस लगभग जीरो हो गई थी और वह अपने घर को भी खोने के कगार पर थे।
KBC ने अमिताभ बच्चन को पुनर्जीवित किया। इस कठिन दौर में जब अमिताभ बच्चन के पास फिल्म इंडस्ट्री से दूर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था, तब कौन बनेगा करोड़पति उनके लिए संजीवनी बनकर आया। अमिताभ ने शो को होस्ट करने के लिए हां कहा और पूरी तरह से इसे अपने करियर का नया मोड़ मानते हुए काम में लग गए।अमिताभ बच्चन ने 2000 में शो का पहला सीज़न प्रसारित किया और इसके साथ ही केबीसी की शुरुआत स्टार प्लस पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी के साथ हुई थी और वर्तमान में ये शो सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। इस शो ने न सिर्फ व्यूअरशिप को बढ़ाया, बल्कि अमिताभ बच्चन के करियर को भी एक नई दिशा दी। शो के इंटरेक्टिव फॉर्मेट और आम जनता के लिए अपील करने वाले कंटेंट ने उन्हें देशभर में एक नई पहचान दिलाई।
अमिताभ बच्चन का KBC के प्रति प्यार इस शो के माध्यम से अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक नई छवि बनाई। इसके बाद 2005 में शो के दूसरे सीजन के लिए उन्होंने एक बार फिर से होस्ट बनने का फैसला किया, और यह साबित किया कि इस शो से उनके करियर की नई शुरुआत हुई थी।
Updated on:
4 Jul 2025, 12:27 PM IST
Published on:
4 Jul 2025, 12:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.