फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप, जो गैंग्स ऑफ वासेपुर, ब्लैक फ्राइडे और अग्ली जैसी कई फिल्में बना चुके हैं, अपने अलग और रियल स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ इस नए प्रोजेक्ट में लौटे हैं। इसके साथ ही बॉबी देओल जो इन दिनों अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। उनके साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और सपना पब्बी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।