बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने हाल ही में एक रोमांटिक फोटोशूट कराया है, जिसके बाद उन्हें एक साथ देखने की फैंस की ख्वाहिश भी पूरी हो गई है। खबर ये भी है कि दोनों टीवी सीरियल 'उडारियां' और बिग बॉस के बाद फिर एक बार किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। वहीं प्रियंका की बात करें तो वे फिलहाल चंडीगढ़ में हैं, जहां उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वैग भरा स्वागत किया गया। यहां एक्ट्रेस अंकित गुप्ता के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आई हैं, जहां से इनकी पहली तस्वीर सामने आई है।