5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्तन साफ करने से गॉसिप तक, बिग बॉस 20 में काम को लेकर हुआ बवाल, कनिका ने दिया करारा जवाब अरिश्फा ने मचाया हंगामा

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में घर के काम को लेकर कनिका और कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने को मिली। वहीं सलमान खान भी कनिका के रवैये पर सवाल उठाते नजर आए।
2 min read
Google source verification
Bigg Boss 20

बिग बॉस 20 के घर में काम को लेकर छिड़ी जबरदस्त बहस (सोर्स: instagram-tellyreporter)

Bigg Boss 20 Controversy: बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में घरवालों के बीच काम को लेकर जमकर बहस देखने को मिल रही है। प्रोमो में कनिका और एक अन्य कंटेस्टेंट के बीच घर के काम को लेकर तीखी बहस होती नजर आती है। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए दिखाई देते हैं। वहीं, सलमान खान भी कनिका के रवैये पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

घर के काम को लेकर भिड़ीं कनिका और कंटेस्टेंट

प्रोमो में घर के बर्तनों और सफाई को लेकर बहस शुरू होती है। जिसमें अरिश्फा खान कनिका मान से कहती हैं कि घर में रात के समय सारे बर्तन पड़े रहते हैं और उन्हें मिलकर साफ करना चाहिए। इस पर कनिका अपनी जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाती हैं और कहती हैं कि यह सिर्फ उनकी अकेली की जिम्मेदारी नहीं है।

बहस के दौरान उन्हें ‘हमेशा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर भी आपत्ति जताई। कनिका कहती हैं कि अगर कोई चीज हमेशा होती है तो उसी समय उसे दिखाना चाहिए, सिर्फ ‘हमेशा’ कहकर बात नहीं करनी चाहिए।

‘आपको कुछ काम नहीं करना, पर्सनली’

बात आगे बढ़ने पर गॉसिप को लेकर भी तकरार होती है। सामने वाला कंटेस्टेंट कनिका पर जानबूझकर काम न करने का आरोप लगाता है। इस पर कनिका तुरंत पलटकर पूछती हैं कि ‘ पर्सनली’ की बात कहां से आ गई?

इसके बाद कनिका साफ कहती हैं कि अगर सामने वाला लड़ाई करवाना चाहता है तो वह उसमें शामिल नहीं होना चाहतीं। वह अंग्रेजी में कहती हैं कि वह इस तरह की लड़ाई को एंटरटेन नहीं करना चाहतीं।

प्रोमो में उदिति-माही की भी भिड़ंत

प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करते हुए भी नजर आते हैं। वहीं, कनिका को लेकर उनका अंदाज भी चर्चा में है। प्रोमो के मुताबिक, सलमान खान ने कनिका को उनके रवैये को लेकर टोका और उनके व्यवहार पर सवाल उठाया।

हालांकि, इस पूरे मामले में आगे घरवालों के बीच क्या होता है और सलमान खान कनिका को क्या समझाते हैं, यह शो के आने वाले एपिसोड में ही साफ होगा। बिग बॉस 20 के इस प्रोमो में सिर्फ कनिका ही नहीं, बल्कि उदिति सिंह और माही विज के बीच भी तनातनी देखने को मिलती है। वहीं कनिका और अरिश्फा के बीच भी माहौल गरमाता नजर आता है। ऐसे में आने वाला एपिसोड घर में बढ़ते विवादों और कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव से भरपूर रहने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग